Modi Twice As Popular On Facebook As Donald Trump - Newsweb 123

Newsweb 123

Comprehensive, up-to-date news coverage, aggregated from sources all over the world by Newsweb123

Breaking

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 2 May 2018

Modi Twice As Popular On Facebook As Donald Trump

[ad_1]

  • नरेंद्र मोदी के मुकाबले ट्रम्प के रोजाना औसत फेसबुक पोस्ट की संख्या दोगुनी है
  • अध्ययन में 1 जनवरी 2017 से दुनियाभर के 650 नेताओं के फेसबुक पेजों की पड़ताल की गई

वॉशिंगटन.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फॉलोअर्स के मामले में भले ही ट्विटर पर नेताओं में सबसे आगे हैं, लेकिन फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के फॉलोअर उनसे दोगुने हैं। यह बात बुधवार को कम्युनिकेशन फर्म बर्सन मार्ट्सटेलर के अध्ययन में सामने आई। इसके लिए 1 जनवरी 2017 से दुनियाभर के 650 नेताओं के पर्सनल और इंस्टीट्यूशनल फेसबुक पेजों की पड़ताल की गई। वहीं, भारत में कांग्रेस नेताओं की बात करें तो राहुल गांधी ट्विटर पर शशि थरूर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।

ट्रम्प फेसबुक इंटरेक्शन में मोदी से आगे

- अध्ययन के मुताबिक, फेसबुक पर यूजर्स से इंटरेक्शन में ट्रम्प आगे हैं। उन्होंने बीते 14 महीने में करीब 20 करोड़ 50 लाख लाइक, शेयर और कमेंट किए। जबकि मोदी के लाइक, शेयर और कमेंट की संख्या करीब 11 करोड़ 30 लाख है। वहीं, मोदी के मुकाबले ट्रम्प के रोजाना औसत फेसबुक पोस्ट की संख्या भी दोगुनी है।

न्यूजीलैंड के पीएम फेसबुक पर सबसे पसंदीदा नेता

- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोशल मीडिया टीम की बजाय खुद फेसबुक पेज हैंडल करते हैं। इसमें उनके द्वारा कार और घर से किए कई लाइव ब्रॉडकास्ट शामिल हैं। वे फेसबुक पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वर्ल्ड लीडर हैं। उनके इंटरेक्शन में 14% फॉलोअर लव हार्ट्स भेजते हैं।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री के फेसबुक फॉलोअर 50% बढ़े

- फेसबुक फॉलोअर्स में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन 5वें स्थान पर हैं। उनके फॉलोअर्स 50% बढ़कर 96 लाख हो गए हैं। इनकी संख्या कंबोडिया के फेसबुक यूजर्स 71 लाख से ज्यादा है।

सोशल मीडिया पर मोदी-ट्रम्प कितने असरदार?

फेसबुक फॉलोअरट्विटर फॉलोअर
नरेंद्र मोदी4 करोड़ 32 लाख4 करोड़ 23 लाख
डोनाल्ड ट्रम्प2 करोड़ 32 लाख5 करोड़ 14 लाख

राहुल सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर वाले कांग्रेस नेता

-अध्ययन में सामने आया है कि कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स सबसे ज्यादा 67 लाख 86 हजार हो गए हैं। उन्होंने पार्टी नेता शशि थरूर 66 लाख 99 हजार फॉलोअर्स को पीछे छोड़ा।



[ad_2]

Source link

No comments:

Nasa's Insight Mission Target Mars'quakes' - मंगल के राज खोलने के उद्देश्य से निकला इनसाइट मार्स लैंडर, ये हैं खूबियां..

[ad_1] ख़बर सुनें ख़बर सुनें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शनिवार को मंगल ग्रह का आंतरिक अध्ययन करने व उस पर आने वाले भूकंप की रिकॉर्डिंग के...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages