Guest House Owner Said Shot Assistant Town Planner Since She Refused To Accept Bribe - कसौली गोलीकांड : 'घूस नहीं ली इसलिए मार दी महिला अधिकारी को गोली' - Newsweb 123

Newsweb 123

Comprehensive, up-to-date news coverage, aggregated from sources all over the world by Newsweb123

Breaking

Breaking News

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 3 May 2018

Guest House Owner Said Shot Assistant Town Planner Since She Refused To Accept Bribe - कसौली गोलीकांड : 'घूस नहीं ली इसलिए मार दी महिला अधिकारी को गोली'

[ad_1]

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कसौली
Updated Fri, 04 May 2018 08:42 AM IST

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश के कसौली में सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा की गोली मारकर हत्या करने वाला गेस्ट हाउस का मालिक गुरुवार को वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल और दिल्ली पुलिस ने इस तरह से आपरेशन चलाया कि स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अवैध निर्माण ढहाने पहुंचीं सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा (51) को कसौली में नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय सिंह ने कहासुनी के बाद गोली मार दी थी। शैल बाला शर्मा को तीन गोलियां मारी गईं थीं। सहायक टाउन प्लानर की हत्या करने के बाद विजय सिंह फरार हो गया था। 

मोबाइल के माध्यम से उसकी लोकेशन चेक करते हुए पुलिस वृंदावन पहुंच गई। वृंदावन से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस विजय सिंह को लेकर हिमाचल चली गई है।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी (क्राइम) राजेश देव ने कहा- इंसपेक्टर रितेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को वृंदावन से गिरफ्तार किया। इस सूचना को हिमाचल प्रदेश में मौजूद हमारे समकक्ष पुलिसकर्मियों के साथ साझा किया गया था। जिसके बाद ज्वाइंट टीम ने उसे वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पास से दबोच लिया। गेस्ट हाउस मालिक ने महिला अधिकारी शर्मा को अवैध निर्माण ना ढहाने को लेकर हुई बहस के बाद गोली मार दी थी। 

आरोपी की मां नारायणी देवी भी महिला अधिकारी के साथ बहस कर रही थीं। अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए अपनी टीम लेकर पहुंची थीं। आरोपी विजय ने शुरुआती जांच में कबूला है कि उसने महिला अधिकारी को इसलिए गोली मारी क्योंकि उन्होंने घूस लेने से मना कर दिया था। 

अधिकारी को तीन गोली मारने के बाद वह पास के जंगल में छुप गया था। जिसमें महिला अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने मथुरा जाने के लिए एक टैक्सी ली और कसौली से भाग गया। उसका इरादा नेपाल भागने का था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

[ad_2]

Source link

No comments:

Nasa's Insight Mission Target Mars'quakes' - मंगल के राज खोलने के उद्देश्य से निकला इनसाइट मार्स लैंडर, ये हैं खूबियां..

[ad_1] ख़बर सुनें ख़बर सुनें अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शनिवार को मंगल ग्रह का आंतरिक अध्ययन करने व उस पर आने वाले भूकंप की रिकॉर्डिंग के...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages